फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति के शराब पीने की लत से दुखी पत्नी ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय के सिरबो गांव निवासी क्रांति देवी (25) ने पति के शराब पीने की लत से दुखी होकर जहर निगल लिया। परिजन उसे नाजुक हाल में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्रांति देवी के मायके वालों ने बताया कि टीकमगढ़ के सतवारा गांव निवासी प्रीतम पटेल से उसकी शादी की थी। प्रीतम को शराब पीने की लत थी। अक्सर शराब पीकर क्रांति की पिटाई करता था। कुछ दिन पहले भी शराब के नशे में क्रांति से मारपीट की थी। इससे दुखी क्रांति मायके आ गई। शुक्रवार को माता-पिता खेत पर गए थे। घर पर क्रांति एवं उसकी भाभी थी। भाभी अपने कामकाज में व्यस्त थी। उसी दौरान क्रांति ने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद जब भाभी उसके कमरे में पहुंची तो वह अचेत हाल में पड़ी थी। यह देख परिजन उसे लेकर पहले गुरसराय सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें