फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महकमे के दो अफसरों में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि महकमे के दो अफसरों में ठनी, छुट्टी पर गए डीडी
विज्ञापन

झांसी। कृषि महकमे के दो वरिष्ठ अफसरों के बीच ठन गई है। संयुक्त कृषि निदेशक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उप निदेशक पांच दिन की छुट्टी पर चले गए। दो अफसरों के आमने-सामने आने से कृषि महकमे के बीच पूरे दिन खासी गहमागहमी रही।
जानकारी के मुताबिक संयुक्त कृषि निदेशक ओपी पांडेय बृहस्पतिवार को चिरगांव स्थित राजकीय कृषि विद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। वहीं पर उप निदेशक कमल कटियार एवं संयुक्त निदेशक ओपी पांडेय के बीच विवाद हो गया। उप निदेशक तबियत खराब होने की बात कहते हुए घर चले गए। इसके बाद शुक्रवार को इलाज के लिए कानपुर जाने की बात कहते हुए वह बृहस्पतिवार तक के लिए छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी एवं कृषि निदेशक से संयुक्त कृषि निदेशक के दुर्व्वहार की शिकायत भी की। शिकायती पत्र के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि संयुक्त निदेशक ने उनके साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया। उनके साथ गाली-गालौच की गई। इससे वह मानसिक दबाव में आ गए। उनकी हदृय की बीमारी भी गंभीर रूप से उभर आई। इसके इलाज के लिए उनको कानपुर जाना पड़ रहा। वहीं, संयुक्त कृषि निदेशक ओपी पांडेय ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया है। उनका कहना है निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिर्फ एक पेड़ के बारे में पूछा था, उसके बाद वह वहां से चले आए थे, जबकि उप निदेशक ने बीमारी की बात कहते हुए बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें