फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में तेजाब से हमला, 23 झुलसे,

विज्ञापन
fight - फोटो : fight
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की रात उल्दन थाना क्षेत्र में पानी को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें 23 लोग झुलस गए। पांच की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में हड़कंप है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सूचना पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। अफसरों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना उल्दन के बासार गांव में मंगलवार की देर रात अचानक पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगोें ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ाकर पीटा और घर से एसिड लाकर हमला बोल दिया। तेजाब से रजनेश (20), लालता (28), रामशंकर (32), अभिनंदन (52), चंद्रभान (39) समेत 23 लोग झुलस गए। यह देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पांच की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। खबर मिलते ही एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर रात पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें