फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिक्रूज कॉलोनी में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
सीपरी बाजार में पानी की सपलाई के लिए लगा वल्व में भरा नाली का गंदापानी। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज स्थित डिक्रूज कॉलोनी में पाइप लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मसीहागंज स्थित डिक्रूज कॉलोनी में 100 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी में टंकी और ट्यूबवेल से अलग- अलग जलापूर्ति की जाती है। मगर कॉलोनी में जिस जगह वाल्व लगा है, वहां नाली है। नाली का पानी वाल्व से होकर पाइप लाइन में घुस जाता है। इससे आपूर्ति के समय लोगों के घरों में आधे घंटे तक गंदा बदबूदार पानी आता रहता है। जब तक पानी ठीक होता है, आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे यहां के लोग पानी को लेकर बेहद परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान में शिकायत कर रखी है, लेकिन निदान नहीं हो रहा है। इस संबंध में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि लॉक डाउन खत्म होते ही इस समस्या को दूर करवाया जाएगा।
टंकी से पानी की आपूर्ति रात दो- ढाई बजे के करीब होती है। इस कारण ट्यूबवेल का पानी ही सुबह के वक्त भर पाते हैं। लेकिन अभी वह भी नहीं मिल पा रहा है।
राजकुमार सेठ।
वाल्व नाली के पास लगा होने के कारण गंदा पानी टंकी और ट्यूबवेल से आने वाली दोनों पाइपों में घुस जाता है। इससे दोनों आपूर्ति के वक्त बदबूदार पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष जैन।
पानी की सप्लाई आने पर आधे घंटे तक तो पहले गंदे पानी को बहाना पड़ता है। जब साफ पानी आना शुरू होता है तो आपूर्ति का वक्त खत्म हो जाता है।
जीतू।
जलसंस्थान को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लॉकडाउन खत्म होने तक अभी उम्मीद भी नहीं लग रही है।
वैशाली भूषण।
पानी भरते वक्त बदबू के कारण उल्टी आने लगती है। मजबूरन हैंडपंप से पीने का पानी भरना पड़ रहा है। नल से आ रहे पानी का सिर्फ दूसरे कामों में उपयोग कर रही हूं।
आरती।
मैं पिछले कई दिनों से नल से गंदा पानी आने के कारण परेशान हो रहा हूं। लॉकडाउन में भी घर से निकलकर हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
श्रीकांत महरौलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें