फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बीना के बीच दौड़ाई गई हाईस्पीड ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली से बीना के बीच एलएचबी के छह खाली कोचों के साथ ओएमएस हाईस्पीड स्पेशल ट्रेन को दौड़ाया गया। ट्रेन की गति को 130 किलोमीटर प्रति घंटा रखा गया। बीना तक की 555 किलोमीटर दूरी के बीच सिर्फ आगरा व झांसी स्टेशन पर अधिकारियों को उतारने के लिए ट्रेन को रोका गया। भविष्य में इस रूट पर सभी ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए लगातार मुख्य ट्रैक की पटरियों पर ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह अन्य ट्रैकों पर भी तेज गति वाली गाड़ियां दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आरडीएसओ के अफसर लगातार अलग- अलग ट्रैकों की पटरियों की जांच कर रहे हैं। इसी पहल के तहत आरडीएसओ व संबंधित मंडल के परिचालन, मेेकेनिकल के अधिकारियों ने नई दिल्ली से बीना के बीच 555 किलोमीटर ट्रैक पर खाली हाईस्पीड ओएमएस स्पेशल ट्रेन को दौड़ाया। यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रास्ते के सभी स्टेशनों को पार करती चली गई। रास्ते में दिल्ली के अधिकारियों को आगरा स्टेशन और आगरा के अधिकारियों को झांसी स्टेशन पर उतारा गया। झांसी के अधिकारी ट्रेन को बीना तक लेकर गए।
रेलवे अभी शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गतिमान जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाता है। एक्सप्रेस व मेल गाड़ियां 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़तीं हैं। मगर अब धीरे- धीरे सभी सुपरफास्ट ट्रेनों में एलएचबी कोच लगते जा रहे हैं। दिल्ली भोपाल मुख्य ट्रैक से जो भी सुपरफास्ट ट्रेनें गुजरतीं हैं, उनमें अधिकांश में एचएलबी कोच लगा दिए गए हैं। इन सभी गाड़ियों की स्पीड भी बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें