फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 380 वाहन स्वामियों को दी गईं डीजल पर्ची और लॉगबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरटीओ कार्यालय परिसर में चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए 415 निजी और स्कूल बसों के स्वामियों को डीजल पर्ची और लॉगबुक देन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 380 निजी बसों के स्वामियों को डीजल पर्ची और लॉगबुक दी गई। अन्य शेष बचे वाहन स्वामियों को 16 फरवरी को डीजल की पर्ची और लॉगबुक उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विधान सभा चुनाव में अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के आवागमन के लिए भारी और हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसमें डीएम के आदेशानुसार 1301 वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें 415 निजी व स्कूल बस और 423 हल्के वाहन और 463 चार पहिया व भारी वाहन शामिल हैं। जिसके चलते लगाए गए शिविर में 380 वाहन स्वामियों को चालक और परिचालक के कागज और अधिग्रहण के आदेश दिखाने पर डीजल पर्ची और लॉगबुक उपलब्ध करा दी गई है। शेष बचे वाहन स्वामियों को आज उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें