फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सट्टेबाजों से मिली डायरी में खुलासा, सरकारी कर्मचारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फालोअप

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। हाईप्रोफाइल सट्टेबाज गैंग के भंडाफोड़ के बाद कई चौंकाने वाले बातें सामने आई हैं। सट्टेबाजों से मिले रजिस्टर एवं डायरी की पड़ताल करने पर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पुलिस अफसरों का कहना है डायरी की पड़ताल में कई सरकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत पुलिसकर्मियों के नाम उजागर हुए हैं। सट्टा खेलने में इन लोगों ने भी करोड़ों रुपये दांव पर लगा रखे हैं। पुलिस टीम इनकी आईडी के सत्यापन में जुटी है। जिनके नाम से आईडी बनी है, अगर वह सभी नाम सही पाए गए तब उनके खिलाफ भी शिकंजा कसने की तैयारी है।



सोमवार आधी रात सीपरी बाजार थाना पुलिस एवं स्वॉट टीम ने सर्वनगर के प्लेटिनम अपार्टमेंट में छापा मारकर सट्टेबाज गैंग का भंडाफोड़ किया था। यहां से पुनावली गांव के प्रधान जय सिंह उर्फ राजा गुर्जर समेत पांच युवक गिरफ्तार किए गए थे जबकि मुख्य एडमिन के तौर पर नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू का नाम सामने आया था। इसके साथ अभिषेक राय, सोमेश राय, आकाश ठाकुर, दीपेश राजपूत, निर्देश चतुर्वेदी, राजू झा के भी नाम पूछताछ में उजागर हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन डायरी, एक बही खाता बरामद किए थे। पुलिस की छानबीन में इन डायरियों से अहम सुराग हाथ आए हैं। पुलिस के मुताबिक डायरियों में जिनके नाम सामने आए हैं, उनके नाम से बनी आईडी को पुलिस खंगाल रही है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








एसआईटी का गठन, गैंगस्टर लगाने की तैयारी

सट्टेबाज गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर लगाने की तैयारी की है। इस मामले की छानबीन के लिए एसएसपी सुधा सिंह ने सीओ सिटी स्नेहा तिवारी की अगुवाई में एसआईटी गठित की है। यह टीम सभी इलेक्ट्रानिक सुबूत भी तलाशगी। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें