फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की प्रतिभाएं सोशल साइट्स पर मचाये हैं धूम

विज्ञापन
गीत संगीत कोरोना वाली खबर में - - गायक राजू आनंद - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। भारतवासी डरो नहीं तुम कोरोना न कुछ कर पाएगा... जैसे गीत, अब संगीत की सुर मधुर धुनों में सोशल साइट्स पर सुने जा सकते हैं। नवोदित एवं सीनियर कलाकार घर में अपनी प्रतिभा को परिवार के सदस्यों के साथ निखार रहे हैं। इन कलाकारों का कहना है, कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है, कि सभी अपने घरों में रहें। लॉकडाउन का पालन करें। लोग जागृत हों। इसके लिए समय का सदुपयोग कर उन्होंने रोचक अंदाज में वीडियो एलबम बनाए हैं। जो सोशल साइट्स पर काफी सराहे जा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन- लॉकडाउन स्टे एट होम..
मोंठ के अर्जुन - पवन की जोड़ी, जो कि पिता पुत्र हैं, ने लॉकडाउन - लॉकडाउन स्टे एट होम... को रैप सांग में प्रस्तुत किया है। इसमें अर्जुन रायकवार ने गीत, तो उनके बेटे पवन ने स्वर, बेटी नंदिनी ने कैमरा संभाला। पवन का कहना है, कि वीडियो में रैप सांग को तैयार करने में तीन दिन लगे। घर में ही होम स्टूडियो है। ऐसे में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आयी। एडिटिंग भी घर में ही हो गई। इनके अनुसार उनके गाने जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म मनु द डॉटर में सुनाई देंगे।
सात वर्ष के युवराज भी कर रहे हैं गायकी से जागरूक
भारतवासी डरो नहीं तुम, कोरोना कुछ नहीं कर पाएगा, अपने - अपने घरों में रहो.... को सात वर्ष के गायक युवराज सिंह ने मोहक अंदाज में गाया है। संगीत की धुन उनके पिता राजेंद्र सिंह ने दी है। प्रेमगंज सीपरी निवासी संगीत निर्देशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आज प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना है। तभी देश इस महामारी संकट से बच पाएगा। घर में ही वीडियो एलबम तैयार करने में दो दिन से ज्यादा का समय नहीं लगा। सोशल साइट्स पर यह जागरूकता गीत काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

यह तो चीनी माल है सस्ता..
महानगर के सिविल लाइन निवासी सीनियर कलाकार राजू आनंद भी अपनी गायकी से लोगों को कोरोना वायरस पर जागृत करने में जुटे हैं। इंडिया वालो डरो नहीं तुम, कुछ न कोरोना कर पाएगा., यह तो चीनी माल है सस्ता, जल्दी से मर जाएगा... को संगीत की मधुर धुनों पर बेहद रोचक अंदाज में गाया है। राजू आनंद के अनुसार उनका यह गीत दो से ढाई मिनट का है। घर में एडिटिंग और शूट करने में डेढ़ दिन से ज्यादा समय नहीं लगा। इसमें स्पेशल इफेक्ट्स का प्रयोग किया गया है। उनके गीत को लोगों में काफी सराहा जा रहा है।

गीत संगीत कोरोना वाली खबर में - - गायक युवराज सिंह - फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें