फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में घालमेल पर दो कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संकट के दौर में भी राशन कोटेदार कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को राशन वितरण में घालमेल पर दो कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साथ ही, दुकानों पर वितरण बंद करते हुए कार्डधारकों को दूसरी दुकान से संबद्घ किया है।
विज्ञापन

दरअसल, लॉकडाउन को लेकर सरकार ने एक अप्रैल से राशन वितरण शुरू करा दिया था। इस दौरान तमाम दुकानों पर कार्डधारकों को राशन नहीं दिए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। बामौर ब्लॉक के गांव भौबंई में कोटेदार वती के खिलाफ कार्डधारकों ने राशन नहीं देने की शिकायत की। जिस पर विभाग ने जांच कराई, तो दुकान में 12.11 क्विंटल गेहूं और 6.54 क्विंटल चावल का स्टॉक कम मिला। जिस पर कोटेदार के खिलाफ डीएम के निर्देश पर ककरबई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही, दुकान को ककरबई साधन सहकारी समिति गांव खरका से संबंद्घ किया गया है।
इसके साथ ही ब्लॉक गुरसराय के गांव माधौपुरा के लक्ष्मण सिंह के खिलाफ शिकायत मिली कि उन्होंने कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया, लेकिन राशन नहीं दिया गया। जांच में दुकान पर 19.27 क्विंटल गेहूं और 12.98 क्विंटल चावल का स्टॉक कम मिला। जांच में सामने आया कि कोटेदार ने उक्त राशन की कालाबाजारी की है। मामले में गुरसराय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दुकान को गनेशी देवी गांव भसनेह से संबंद्घ किया गया है। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि कोटेदार कार्डधारकों को राशन वितरण करें। जांच में कालाबाजारी और डायवर्जन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें