झांसी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल अपने परिवार के साथ रविवार को झांसी आए। यहां से वे दतिया पीतांबरा पीठ गए और उसके बाद सुकुवां-ढुकुवां बांध भी देखा।
रविवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे डीजीपी मुकुल गोयल झांसी पहुंचे। यहां आने के बाद पहले वे दतिया गए और पीतांबरा पीठ में मां के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बबीना में स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध देखा। यहां से लौटने के बाद भी डीआईजी जोगेंद्र कुमार के आवास पर पहुंचे। इसके बाद शाम तकरीबन चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। डीजीपी के दौरे के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर रही। चौराहों के अलावा सड़कों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। थानों में भी व्यवस्थाएं चौकस देखने को मिलीं।