फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ऑपरेशन 720 के बावजूद बड़े सटोरियों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम, कार्रवाई से पहले ही भाग निकले आरोपी

Wed, 29 Apr 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सटोरियों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन 720 भी कामयाब नहीं हो रहा है। अभी तक कोई बड़ा सटोरिया पुलिस के हाथ नहीं आया जबकि इन गिरोहों से जुड़े सटोरिये न सिर्फ सट्टा बाजार में डटे हैं बल्कि रोजाना करोड़ों का सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आईपीएल मैच पर सट्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में करोड़ों का खेल कर रहे बड़े सटोरियों तक पहुंचने की लाख कोशिश के बावजूद पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। सटोरियों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन 720 भी कामयाब नहीं हो रहा है। अभी तक कोई बड़ा सटोरिया पुलिस के हाथ नहीं आया जबकि इन गिरोहों से जुड़े सटोरिये न सिर्फ सट्टा बाजार में डटे हैं बल्कि रोजाना करोड़ों का सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी बोले- तलाश में जुटी पुलिस
झांसी पुलिस को एक अरसे से दतिया निवासी निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, धर्मेंद्र साहू निवासी नगरा, सत्येंद्र यादव निवासी भगवंतपुरा, हर्ष साहू, अरुण यादव निवासी दतिया, अंकित यादव, नीलेश यादव एवं कुलदीप दिवाकर निवासी बबीना समेत तमाम सट्टेबाजों की तलाश है। ये पुलिस में वांछित हैं जबकि मोबाइल एप से जुड़े बड़े सट्टेबाजों का भी पुलिस सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इनमें से अधिकांश पुलिस की कार्रवाई आरंभ होने से पहले ही निकल भागे हैं। पुलिस के हाथ सिर्फ मंझले स्तर के सटोरिये ही आ रहे हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि पुलिस टीम इन सभी का पता लगाने में जुटी है।

पांच पार्षदों के साथ 970 से अधिक सट्टेबाजों की पुलिस ने बनाई सूची
पुलिस ने सभी थानों से कुल मिलाकर 970 से अधिक सट्टेबाजों की सूची बनाई है, इनमें पांच पार्षद भी शामिल हैं। दो पार्षद कोतवाली इलाके के हैं। एक पार्षद से पुलिस ने मंगलवार को काफी देर पूछताछ की। इस सूची में सबसे अधिक सट्टेबाज कोतवाली इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि सराफा बाजार स्थित एक चर्चित गली के लोगों के नाम सबसे अधिक हैं। सूची में नाम आने की भनक लगने पर वे लोग भी यहां से खिसक चुके हैं। थाने वार पुलिस इनकी निगरानी के साथ ही धरपकड़ कर रही है। खास तौर से पुलिस मिनी एडमिन को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें