फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागकर आई युवती को चाइल्ड लाइन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भागकर आई युवती को चाइल्ड लाइन भेजा
विज्ञापन

झांसी। घर से भागकर आई एक युवती अपने प्रेमी का रेलवे स्टेशन पर इंतजार करती रही, लेकिन वह उससे मिलने नहीं आया। गनीमत रही कि गलत हाथों में पड़ने से पहले युवती आरपीएफ को मिल गई। परिजनों को उसके मिलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने गश्त के दौरान प्लेटफार्म चार पर गुमसुम बैठी एक युवती से पूछताछ की। उसने बताया कि वह घर से भागकर आई है। मध्यप्रदेश में रहने वाली युवती ने बताया कि वह अपनी ही जाति के एक लड़के से प्रेम करती है। परिजन उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं हैं। इसलिए परिजनों से नाराज होकर वह घर से भाग आई। प्रेमी ने झांसी स्टेशन पर मिलने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं आया। उसके इंतजार में ही वह प्लेटफार्म पर बैठी थी। युवती अपने बैग में दो मंगलसूत्र व अन्य जेवर रखे थी। बाद में युवती को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह आरपीएफ ने परिजनों से नाराज होकर आए 15 वर्षीय महाराणा प्रताप नगर पिछोर निवासी निखिल प्रजापति पुत्र कोमल को प्लेटफार्म से पकड़ लिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें