फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने झूलों पर झूल कर लिया आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने झूलों पर झूल कर लिया आनंद
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को लोगों ने ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का भरपूर लुत्फ उठाया। बच्चों ने वाटर वोटिंग की और झूलों में झूलकर खूब मौज मस्ती की। लोगों ने आसमानी लालटेन झूला में बैठकर उसका रोमांच से भरपूर आनंद लिया। साथ ही घर की उपयोगी वस्तुओं की खरीद की।
विज्ञापन

आसमान में बादल छटने के बाद भी मौसम बेहद सुहावना रहा। बिजली की रंग-बिरंगी आकर्षक सजावट के चलते मेला दूर से ही खास नजर आ रहा था। फेस्टिवल में सांस्कृतिक मंच पर बच्चों और किशोरों ने बॉलीवुड फिल्मों के गीतों पर जमकर डांस किया और अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। साथ ही बच्चों ने बुंदेली भाषा में गीत सुनाए। कई लोगों ने अपने बच्चों के लिए दिल्ली व मुंबई की टी शर्ट और शर्ट खरीदी। वहीं महिलाओं ने घर में किचन के लिए राजस्थान के अचार, क्रॉकरी सेट भी खरीदे। मेला परिसर में बने रेस्टोरेंट में पिज्जा, बर्गर, कॉफी, सॉफ्टी और चाकलेट, बनाना सहित कई फ्लेवर में आइसक्रीम का आनंद भी लिया। मेला परिसर देर रात तक गुलजार रहा। लोग भारी संख्या में उमड़ते रहे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें