फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खामियां मिलने पर उप निदेशक ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा। उप शिक्षा निदेशक झांसी मंडल राजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज कटेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानकों के अनुपालन की हकीकत परखी। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं।
निरीक्षण में मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई, प्रयोगशाला और सरकारी पाठ्यपुस्तकों के रखरखाव में अनियमितताएं मिलीं। जेडी ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका की जांच में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। रसोईघर में मध्याह्न भोजन की सब्जी पतली मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताई। चावल के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध मात्रा में भी अंतर मिला। अभिलेखों में 18 किलोग्राम चावल दर्ज था, जबकि मौके पर केवल आठ किलोग्राम ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं थी। पानी की टंकी के पास गंदगी और परिसर में जाले मिले। प्रयोगशाला की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। सरकारी पाठ्यपुस्तकों के वितरण और उनके लेखा-जोखा का हिसाब भी स्पष्ट नहीं हो सका। इन कमियों पर जेडी ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को फटकार लगाई और शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें