फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले: विदेश में बयान देकर देश की छवि खराब कर रहे राहुल, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

Tue, 06 Jun 2023 08:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि हिंदुस्तान में रहकर भारत को मजबूत करने की बजाय वो इस तरह के कृत्यों को करते रहते हैं, जिसे जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विदेश में जाकर बयान देकर राहुल गांधी भारत की छवि को चोट पहुंचा रहे हैं। ये दुखद है। हिंदुस्तान के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। हिंदुस्तान में रहकर भारत को मजबूत करने की बजाय वो इस तरह के कृत्यों को करते रहते हैं, जिसे जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया है। ये बातें उपमुख्यमंत्री ने दीनदयाल सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख द्वारा भाजपा की सरकार में भाजपा सांसद द्वारा पुलिस को पीटने के बयान पर पलटवार किया। बृजेश पाठक ने कहा कि सपा क्या करती रही है, ये पूरे प्रदेश की जनता जानती है। अखिलेश यादव अपने गिरेबां में झांककर नहीं देखेंगे। भाजपा पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल में देश और प्रदेश में बदलाव देखने को मिला है। हर गरीब को पक्का मकान और शौचालय मिला है। जल जीवन मिशन के तहत नल और सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज की सुविधा दी है। किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है। गरीब आदमी के जीवन स्तर में बदलाव लाने में मोदी सरकार सफल हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें