फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। छनियापुरा वार्ड 45 में डेंगू का पहला मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो 12 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। सभी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 55 की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। मगर इससे पहले ही डेंगू का हमला हो गया है। बृहस्पतिवार को डेंगू का पहला मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 साल की बच्ची की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह छनियापुरा की रहने वाली है। शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीम छनियापुरा पहुंची। यहां 102 घरों में जांच-पड़ताल की गई। घरों में पात्रों में मौजूद पानी को फिकवाया गया। इस दौरान 12 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। इन सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि 55 स्लाइड बनाई गई हैं। क्षेत्र में लार्वी साइट का छिड़काव किया गया। जांच टीम में जीडी अग्रवाल, महेंद्र खरे, आरके त्रिपाठी, नरेंद्र नायक, चंद्रप्रकाश, दीपचंद, मनोज, रामकिशोर वर्मा, सुनील साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें