संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। भाजपा मंडलाध्यक्ष रूपेश नायक ने अवर अभियंता को महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने नगर की बिगड़ी जलापूर्ति को दुरुस्त कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
मंडलाध्यक्ष ने बताया कि जलापूर्ति के न होने का कारण कर्मचारियों से जानकारी करने पर कभी विद्युत आपूर्ति का आ न आना तो कभी मोटरों के खराब होना बताया जाता है। उन्होंने जलसंस्थान को अतिरिक्त मोटर तथा जनरेटर की व्यवस्था कराने की मांग की, जिससे विद्युत अभाव में पेयजलापूर्ति बाधित न हो। नगरवासियों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। इस दौरान श्यामाचरण बिरथरे, परशुराम कुशवाहा, अनुभव चतुर्वेदी, जयप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।