फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर सफाई व पुलिस व्यवस्था की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के धर्माचार्य हरिओम पाठक के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई। इसमें मंदिरों व शिवालयों के पुजारी उपस्थित रहे। बैठक में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दिन पुलिस व्यवस्था व यातायात डायवर्जन आदि की मांग की गई।



धर्माचार्य ने महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर, अंदर बड़ागांव गेट बाहर भूतनाथ मंदिर, महाकाली मंदिर, अंदर लक्ष्मीगेट सिद्ध की बगिया मंदिर, मढि़या महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों से शिव बरात निकाली जाती है। दुर्ग के प्राचीन मंदिर पर मेला लगता है। इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहते हैं। इसलिए जिला प्रशासन से महाशिवरात्रि के दिन विशेष सफाई व पुलिस व्यवस्था, विद्युत कटौती न करने, बरात मार्ग को दुरुस्त करने, मुख्य चौराहों पर बरात के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट करने सहित अन्य मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राजेश पुरोहित, हरिशंकर चतुर्वेदी, सुरेंद्र तिवारी, निरंजन मकड़िया, संजीव तिवारी, कैलाश पाठक, अजय त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता रवीश त्रिपाठी ने व संचालन संजीव शर्मा एवं आभार राजीव पाठक ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें