फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने 19 को झांसी आएंगे रक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भाजपा द्वारा 19 दिसंबर को झांसी से जन विश्वास यात्रा निकाली जाएगी, जो 47 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई दो जनवरी को बिठूर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा का शुभारंभ करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झांसी आएंगे। वे यहां किले की तलहटी में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा कायालय में आयोजन की जानकारी देते हुए हुए प्रदेश के वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व यात्रा संयोजक बाबूराम निषाद ने बताया कि यात्रा 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे झांसी से शुरू होगी। यहां से शुरू हुई यात्रा दो जनवरी तक कानपुर - बुंदेलखंड के क्षेत्र की 47 विधानसभाओं में पहुंचेगी। इस दरम्यान चार जनसभा, 33 सभा व एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। 14 स्थानों पर रात्रि विश्राम होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का हर दिन केंद्र व प्रदेश के अलग-अलग मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस तरह की छह यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी।
19 दिसंबर को झांसी से शुरू हुई यात्रा बबीना होते हुए ललितपुर पहुंचेगी। ललितपुर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 20 दिसंबर को सभा होगी। यहां से यात्रा मऊरानीपुर जाएगी और इसी दिन महोबा के लिए प्रस्थान कर जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, रानू देवलिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे आदि मौजूद रहे।
तैयारियों में जुटे भाजपाई
झांसी। भाजपा की ओर से यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसे लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में कानपुर - बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, संतोष सोनी, सुशील रघुवंशी, नरेंद्र बिरथरे, नवाब सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें