फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेयर को भेजा एक करोड़ की मानहानि का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के परियोजना प्रबंधक ने वकील के जरिये भिजवाया
विज्ञापन

मेयर ने लगाया था स्मार्ट सिटी के कार्यों में 300 करोड़ के घपले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में घोटाले का मुद्दा उठने के बाद अब स्मार्ट सिटी के परियोजना प्रबंधक ने वकील के जरिये मेयर को एक करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। कहा कि बैठक में दिए गए उनके बयान से परियोजना प्रबंधक की सामाजिक छवि धूमिल हुई है।
नोटिस में कहा गया कि केबी सिंह मार्च 2018 से स्मार्ट सिटी परियोजना प्रबंधक (सलाहकार) के रूप में कार्यरत हैं। 46 महीनों से परियोजना पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। कहा कि मेयर सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम के नामित सदस्य हैं, जो भी स्मार्ट सिटी के कार्य होते हैं। उनकी समीक्षा जनप्रतिनिधि द्वारा भी नियत तिथि की बैठकों में की जाती है। 16 सितंबर 2023 से 19 जुलाई 2024 की बैठकों में स्वयं मेयर उपस्थित रहे और कार्य से संतुष्ट थे। बीते सात दिसंबर को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में मेयर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में 300 करोड़ के घोटाला का आरोप लगाया था और अधिकारी को जेल भिजवाने की बात कही है। इससे परियोजना प्रबंधक की छवि धूमिल हुई है। नोटिस प्राप्त होने के 15 दिन में माफी मांगने और आर्थिक रूप से क्षतिपूर्ति के लिए एक करोड़ रुपये अदा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पीएम और सीएम का सिपाही, जनहित सर्वोपरि : मेयर
महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि वह पीएम मोदी और सीएम योगी के सिपाही हैं। जनता का हित उनके लिए सर्वोपरि है। इसलिए नैतिक दायित्व से कभी पीछे नहीं हटेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदाें ने स्मार्ट सिटी में घोटाले का मुद्दा उठाया था। पार्षदों की मांग पर उन्होंने मामले की जांच करवाने की बात कही थी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। नोटिस का भी जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें