झांसी। मस्कट में जूनियर महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने चीन को हरा कर जूनियर एशिया कप हासिल किया। इस मैच में भारत की टीम की कप्तान झांसी की बेटी ज्योति सिंह परिहार रहीं। वहीं, भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच तुषार खांडकर के सफल नेतृत्व ने भारत की टीम ने जीत दर्ज की और पूरी दुनिया में झांसी का नाम गौरवान्वित किया।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान ज्योति सिंह परिहार झांसी के सीपरी बाजार की रहने वाली हैं। उनके पिता धीरज परिहार एक एथलीट हैं। उनका चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन हुआ। उन्होंने कहा कि यह जीत मुख्य कोच तुषार खांडकर के कुशल नेतृत्व में अच्छी कोचिंग और सपोर्टिंग स्टाफ की सहायता और कड़ी मेहनत के कारण एशिया कप हासिल किया है। नए खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने के लिए कड़ा अभ्यास और मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
भारत की महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच झांसी के तुषार खांडकर ने बताया कि उनका यह अनुभव काफी अच्छा रहा। हमें खुशी है कि देश के लिए खेलने का मौका मिला और इस मैच के लिए मुझे अवसर दिया गया। उन्होंने नए खिलाड़ियों को कहा कि जितना खेल सकते हैं उतना खेलें साथ में पढ़ाई भी करें। खिलाड़ी अच्छा खेलें और मेडल जीत कर अपने देश का नाम रोशन करें।