फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में मिला बिजली कर्मचारी का शव

विज्ञापन
ded body - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर में रहने वाले गौरव भदौरिया (30) का शव सोमवार को मकान में बने पानी के टैंक में उतराता मिला। सुबह शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार स्थित ब्रह्मनगर निवासी गौरव भदौरिया विद्युत विभाग में कार्यरत थे। सोमवार को घर के पास निर्माणाधीन इमारत में बने पानी के टैंक में उनका शव उतारता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पानी में शव डूबे रहने के कारण पूरी तरह फूल चुका था। मकान के पास बने प्लाट पर दुकान बन रही थी। यहां शौचालय का भी निर्माण हो रहा था, जिसके चलते पानी का टैंक बनाया गया था। टैंक में पानी भरा था। दो दिन पहले गौरव प्लाट के पास थे, तभी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिजनों को लगा कि शायद ड्यूटी कर प्लाट पर रह रहे होंगे। सोमवार की सुबह मृतका की मां मकान की छत पर खड़ी थी, तभी टैंक में पुत्र का शव देखकर घबरा गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। मौके पर पहुंचकर देखा तो गौरव का शव पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला। सीपरी बाजार थाना प्रभारी सभाजीत मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें