कानपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार बस ने पेपर देने झांसी आ रहे चचेरे भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह मोंठ निवासी महेंद्र अपनी बहन शिवानी के साथ परीक्षा देने झांसी आ रहा था। जैसे ही वे कानपुर राजमार्ग पर दिगारा पहुंचे, उनके आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर महेंद्र ने भी अपनी बाइक के ब्रेक लगा दिए। इससे वे पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गए। बस दोनों को रौंदती हुई चली गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।