फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बरात में आए युवक की नहर में डूबने से मौत, पानी बंद कराने के बाद मिला शव, मचा कोहराम

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

नहर का पानी रोकने के बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के मुताबिक नया गांव निवासी विकास अहिरवार की 30 नंवबर को शादी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के थाना प्रेमनगर के नया गांव इलाके के पास राजघाट नहर में डूब जाने से ओरछा निवासी अमित अहिरवार (26) की मौत हो गई। अमित एक बरात में शामिल होने के लिए नयागांव आया था। शुक्रवार को घूमने के दौरान वह नहर में गिर पड़ा।

विज्ञापन


नहर का पानी रोकने के बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के मुताबिक नया गांव निवासी विकास अहिरवार की 30 नंवबर को शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए अमित अपने पूरे परिवार के साथ यहां आया था। रिश्ते में विकास उसका फूफा था। प्रीतिभोज के बाद वह विकास के घर में ही ठहर गया।

शुक्रवार की सुबह वह दो बच्चों के साथ नहर की ओर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका पांव अचानक फिसल गया। वह सीधे नहर में जा गिरा। बच्चों ने चीख-पुकार मचाया, लेकिन वहां बचाने वाला कोई नहीं था। जब तक लोग पहुंचते अमित लापता हो गया। उधर, हादसे की बात सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान नहीं चल सका। 
विज्ञापन


सुबह पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया। पानी कम होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कराई। थोड़ी देर में अमित का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अमित की मौत की सूचना मिलकर ओरछा से भी परिजन यहां पहुंच गए। बरात वाले घर में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक अमित का अभी विवाह नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें