फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहर में मिला सब्जी विक्रेता का शव, तलाश में जुटे थे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक सब्जी विक्रेता का शव राजघाट नहर में मिला। वह दो दिन पहले गुस्से में घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। जबकि, परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

पुलिया नंबर नौ कछियाना मोहल्ला निवासी नवल कुशवाहा उर्फ मुंगेरी कुशवाहा (30) हाट के मैदान में ठेले पर सब्जी बेचता था। कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। इस पर परिजनों ने उसे काम पर जाने के लिए कहा। वह बृहस्पतिवार की सुबह गुस्से में घर से निकल आया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच उसका स्कूटर सुजवाहा गांव में राजघाट नहर के पास पड़ा मिला। पास में ही उसकी जैकेट भी रखी हुई थी। बृहस्पतिवार को परिजन ने पुलिस से नहर का संचालन बंद कराकर मुंगेरी की तलाश करने की मांग की थी। पुलिस ने शुक्रवार को राजघाट नहर का संचालन बंद कराकर तलाश शुरू की। दोपहर तकरीबन दो बजे उसका शव पुनावली रोड पर पुल के नीचे फंसा मिला। भाई सुनील ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि मृतक के पांच वर्ष की बेटी और दो वर्ष का बेटा है। घटना के बाद से परिजन का बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी भारती पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।

रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें