फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अपहरण के दो दिन बाद बबीना में मिला राजमिस्त्री का शव, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके से दो दिन पहले अपह्त किए गए राजमिस्त्री का शव शुक्रवार को बबीना में मिला। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। गले पर मिले निशान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने पहले राजमिस्त्री को बेरहमी से पीटा। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका हाथ भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी राजमिस्त्री को उसके घर से कार में डालकर ले गए थे।रक्सा के राजापुर निवासी नंदकिशोर अहिरवार राजमिस्त्री थे। बुधवार सुबह वह इमलिया गांव काम करने गए थे। शाम साढ़े छह बजे वह वापस लौटे। वह अपनी बाइक घर के अंदर खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान, एक लाल रंग की कार घर के दरवाजे पर रुकी। इससे पहले नंदकिशोर कुछ समझ पाता, कार में से उतरे तीन-चार लोगों ने उसे दबोच लिया और वे उसे अपने साथ ले गए। नंदकिशोर की पत्नी लक्ष्मी अहिरवार की शिकायत पर रक्सा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार दोपहर बबीना टोल प्लाजा से लगभग एक किलोमीटर पहले बाईं ओर के जंगल में एक चरवाहे को शव पड़ा नजर आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव नंदकिशोर का पाया गया। शव के पास एक काले रंग का गमछा पड़ा हुआ था। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि नंदकिशोर की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के तीन बच्चे बेटी मुस्कान (19), बेटा शिवम (17) और राज (12) हैं। नंदकिशोर की मौत की खबर सुनकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें