फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सौगातों का दिन... बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत भरेगी रफ्तार, रेल कोच फैक्टरी देगी रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड और झांसी वालों के लिए आज सौगातों का दिन है। आज बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रफ्तार भरने लगेगी। वहीं झांसी में बनकर तैयार रेल कोच फैक्टरी का लोकार्पण होगा। यह फैक्टरी बुंदेलखंड और झांसी के दो हजार युवाओं को रोजगार देगी। इसके साथ ही झांसी रेल मंडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली 29 परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसे लेकर लेकर सोमवार को रेलवे अफसर तैयारियों में जुटे रहे। वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर अफसरों ने खजुराहो में डेरा डाल लिया है।
-
खजुराहो पहुंचा वंदेभारत का रैक, आज स्कूली बच्चे करेंगे सफर
खजुराहो से दिल्ली के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। केसरिया रंग की वंदेभारत एक्सप्रेस का रैक सोमवार को खजुराहो पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअली हरी झंडी दिखाने के बाद मंगलवार सुबह 9:15 बजे वंदेभारत एक्सप्रेस खजुराहो से रवाना होगी। पहले दिन ट्रेन में स्कूली बच्चे खजुराहो से झांसी तक सफर करेंगे। ट्रेन सुबह 10 बजे छतरपुर स्टेशन, 11 बजे टीकमगढ़ और 12:20 बजे ललितपुर स्टेशन और दोपहर 13:35 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इन सभी स्टेशनों पर ट्रेन का भव्य स्वागत होगा। साथ ही सुबह ट्रेन के संचालन शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। झांसी स्टेशन पर सांसद अनुराग शर्मा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ग्वालियर रवाना करेंगे। झांसी से भी ट्रेन में 300 स्कूली बच्चे आगरा और ग्वालियर के लिए सफर करेंगे। ट्रेन झांसी से 13:50 बजे रवाना होकर 14:55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यहां स्वागत कार्यक्रम के बाद 16:35 बजे आगरा और 19:15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन


115 करोड़ है केसरिया वंदेभारत की लागत
आज से बुंदेलखंड में रफ्तार भरने वाली केसरिया रंग की वंदेभारत एक्सप्रेस की लागत 115 करोड़ रुपये है। आठ कोच वाली इस ट्रेन में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। ट्रेन में सात कोच एसी चेयरकार और एक कोच एग्जिक्यूटिव श्रेणी का होगा।

आरपीएफ करेगी यात्रियों की सुरक्षा
ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी झांसी मंडल के आरपीएफ स्टाफ को सौंपी गई है। मंगलवार को खजुराहो से आगरा तक झांसी मंडल के आरपीएफ जवान ट्रेन में तैनात रहेंगे। इसके अलावा खजुराहो से दिल्ली तक हर छोटे स्टेशन पर जीआरपी जवानों की तैनाती की गई।

इन परियोजनाओं की भी मिलेगी सौगात
- झांसी रेल कोच नवीनीकरण कारखाना
- झांसी रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र का लोकार्पण
- 18 स्टेशनों पर वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट स्टॉल का लोकार्पण (झांसी, भिंड, मुरैना, ललितपुर, खजुराहो, चित्रकूट, छतरपुर, डबरा, ग्वालियर, टीकमगढ़, उरई, महोबा, मऊरानीपुर, तालबेहट)
विज्ञापन

- हमीरपुर में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण।
- छतरपुर, टीकमगढ़, सांक, गोहद स्टेशन पर गुड्स शेड का लोकार्पण
- झांसी-मथुरा तीसरी लाइन के विभिन्न रेलखंड पर ट्रेन संचालन का शुभारंभ।

वर्जन
झांसी मंडल की 29 रेलवे परियोजनाओं का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोर्कापण करेंगे। खजुराहो से दिल्ली के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। रेल कोच फैक्टरी का लोकार्पण होगा। ट्रेन का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। - दीपक सिन्हा, डीआरएम, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें