फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: देशभर में दौड़ेंगे झांसी में तैयार एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अब झांसी में तैयार होने वाले एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच देशभर में रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगे। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यहां एलएचबी कोच का निर्माण शुरू कर दिया गया है। झांसी में 632 करोड़ से तैयार हुए रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में हर साल 250 कोच बनाए जाएंगे। मंगलवार को रेल कोच नवीनीकरण कारखाने के लोकार्पण के बाद यहां तैयार होने वाले कोच देशभर के रेल मंडलों को भेजे जाने लगेंगे।
रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में झांसी की बड़ी भूमिका है। अब तक यहां वैगन मरम्मत कारखाने में मालगाड़ियों के वैगनों की मरम्मत की जाती है। हाल ही में झांसी के इस कारखाने ने 870 वैगन नए रूप के साथ रेलवे को दिए हैं। इसके साथ ही सवारी डिब्बा पुर्ननिर्माण कारखाने में ट्रेनों के सवारी कोच को नया रूप दिया जाता है। साथ ही यहां निरीक्षण और कैंपिंग यान बनते हैं।
विज्ञापन

अब झांसी में एलएचबी कोच भी बनाए जाएंगे। नगरा में 74 एकड़ भूमि पर बनकर तैयार हुए रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में इन कोचों को तैयार किया जाएगा। यहां पर ट्रेनों के आईसीएफ कोचों को नया रूप दिया जाएगा। पांच साल पहले 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस कारखाने की आधारशिला रखी थी। अब मंगलवार को प्रधानमंत्री वर्चुअली कारखाने का लोर्कापण करेंगे।

रोबोट करेंगे कोच पर पेंट
रेल कोच नवीनीकरण कारखाने को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। यहां पर तैयार होने वाले कोच पर पेंट करने का काम रोबोट करेंगे। साथ ही यहां पर सात शेडों में कोच नवीनीकरण का काम होगा।

वंदेभारत के कोच बनाने का भी प्रस्ताव
कारखाने में अभी एलएचबी कोच की मरम्मत का काम होगा। इसके बाद यहां देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत के कोच बनाने का काम भी शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कारखाना प्रबंधन रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज चुका है।
विज्ञापन


वर्जन
रेल कोच नवीनीकरण कारखाना बनकर तैयार हो चुका है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारखाने का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। यहां पर हर साल 250 कोच का नवीनीकरण किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें