फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झाड़ू पोछा भी नहीं करती': देर तक सोती थी बहू, नाराज सास ने जहर निगलकर दी जान; डेढ साल पहले ही आई थी 'रानी'

Fri, 19 Jul 2024 07:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

उर्मिला के टोंकने पर दोनों के बीच विवाद होता था गुरुवार सुबह धनीराम समेत दोनों बेटे काम पर निकल गए। घर में उर्मिला और छोटी बहू थी। छोटी बहू के देर से उठने पर उर्मिला का उससे झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाराज होकर उर्मिला ने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
मृतक सास उर्मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में झांसी के बड़ागांव गेट बाहर स्थित सत्यम कॉलोनी में सास-बहू के झगड़े में सास ने जहर निगल लिया। परिजन उसे अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज ले गए। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक बहू के देर तक सोने से सास नाराज रहती थी। इस वजह से दोनों में विवाद होता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

सत्यम कॉलोनी निवासी धनीराम एक कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बड़े कुलदीप की कई साल पहले शादी हो चुकी जबकि छोटे बेटे प्रदीप की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पति प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को देर तक सोने की आदत थी। इस वजह से उसका मां उर्मिला साहू (55) से विवाद होता था। सुबह देर से उठने के बाद झाड़ू पोछा भी नहीं करती थी। 

उर्मिला के टोंकने पर दोनों के बीच विवाद होता था गुरुवार सुबह धनीराम समेत दोनों बेटे काम पर निकल गए। घर में उर्मिला और छोटी बहू थी। छोटी बहू के देर से उठने पर उर्मिला का उससे झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाराज होकर उर्मिला ने जहर निगल लिया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले वाले पहुंचे। उर्मिला को अचेत देखकर उन लोगों ने विनोद और धनीराम को सूचना दी। 
विज्ञापन

आनन-फानन में वह लोग उर्मिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। ससुरालजनों का आरोप है कि छोटी बहू के मायके वाले उसे काम न करने की बात समझाते थे। उर्मिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें