फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल : पुष्पेंद्र पहलवान ने जीती खिताबी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। नागपंचमी के अवसर पर संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में स्थानीय अखाड़ों सहित दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दाव-पेंच दिखाए।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र राहुल व विशिष्ट अतिथि दिनेश गौतम रहे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी ने की। दंगल में धनुषधारी अखाड़ा, भैरव बाबा अखाड़ा, राजपरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के बीच 12 कुश्तियां हुईं। इनमें दो कुश्ती बराबर पर छूटीं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुष्पेंद्र पहलवान ने खिताबी जीत हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। जबकि, शिवा पहलवान उपविजेता रहे। विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। दंगल के आयोजक कैलाश श्रीवास, आशु श्रीवास व बृजबिहारी राज रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश, धनीराम, राकेश पहलवान, करन, आशिक राईन, हरिमोहन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रैफरी की भूमिका कमलेश सोनकर व नासिर पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें