ककरबई /भदरवारा। शुक्रवार से बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश की वजह से ग्राम कैरोखर में तीन मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे उनके अंदर रखा गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। राजेंद्र ने बताया कि उसका मकान गिरने से अंदर रखा करीब एक क्विंटल गेहूं, बर्तन और सिलिंडर दबकर नष्ट हो गया। वहीं, लालजी नापित का कच्चा मकान भी गिर गया, जिससे चारपाई समेत गृहस्थी का सामान दब गया। जितेंद्र कुमार का मकान गिरने से भी काफी सामान नष्ट हो गया। मकान गिरने से पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर सर्वे कराकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद