झांसी। महानगर में महिला दिवस को लेकर दूसरे दिन भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नृत्य, गायन और रंगोली में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। महिलाओं का सम्मान भी किया गया। गोष्ठियों में महिला अधिकारों की जानकारी दी गई।
केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान में हुई गोष्ठी में डॉ. अलका सेठी, डॉ. नीति शास्त्री, उदिता गुप्ता व सुमन कुशवाहा ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। संस्थान निदेशक डॉ. ए अरुणाचलम ने कहा कि लैंगिक समानता और महिला विकास के लिए हमें प्रकृति को अनुकूल बनाने की जरूरत है। हरपुरा ग्राम के स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं ने भाग लिया। डॉ. अलका भारती, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. आशा ज्योति मौजूद रहीं। ओम शांति ग्रीन्स कॉलोनी में नृत्य प्रदर्शन, गायन और रंगोली प्रतियोगिता हुई। महिलाओं और बालिकाओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कि या। निधि शुक्ल, माला कुरील, रुचि सहाय, स्वाति राय, दिव्या गोगिया, मंजरी पाठक, अन्वेषा, अंशिका, आरोही, भाविका, राव्या, शिवांशी, योगिता और अंशिका यादव मौजूद रहे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने महिला शक्ति वैजयंती पांडे, कल्याणी श्रीवास्तव, राधा राजपूत, काजल कुशवाहा, ममता पचौरी का सम्मान किया। शहर कोतवाल देवेश शुक्ला, युवा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी जीतू, अशोक जैन, पंकज मिश्र मौजूद रहे। जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा जेपी फार्म में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने जमकर मस्ती की। रेट्रो थीम कार्यक्रम में रीना अग्रवाल प्रथम, राधा अग्रवाल द्वितीय, राखी बुधराजा तृतीय रहीं। क्विज में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेसी सीनेटर रजनी गुप्ता, अध्यक्ष शालू गर्ग, सुनीता रवि शर्मा, तृप्ति शर्मा, सपना गुप्ता, रजनी वर्मा, रितु मिश्रा, प्रभा गुप्ता, रागिनी राजपूत, मनीला गोयल, निष्ठा अग्रवाल मौजूद रहीं।
जन चेतना युवा समिति की गोष्ठी में महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, स्नेहलता, मुकेश सिंघल, गीतू शर्मा, महेश चंद्र ने विचार व्यक्त किए। गहोई गौरव महिला विंग द्वारा ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। समाजसेवा में सुनीता रवि शर्मा, नीलम सारंगी, सुमन श्रीवास्तव, रेखा, प्रियंका बुंदेला, अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनमोहन गेड़ा, संजना गुप्ता, श्रद्धा गेड़ा, सतीश सेठ, अमित सेठ, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संगीता नगरिया, नीता सेठ, राधिका, नंदिता, सुनीता गुप्ता, सुनयना सेठ मौजूद रहे। वैगन मरम्मत कारखाना में हुई रंगोली प्रतियोगिता में शाहिना बेगम प्रथम, राखी सनौरिया और मंजू सनौरिया द्वितीय, भारती और बेनी वर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। पीएस बिष्ट, एसके गुप्ता, एसके गौतम, राहुल शुक्ला, नवीन शुक्ला, अतुल अग्रवाल, चंदन, प्रदीप यादव मौजूद रहे। महाकाल मानव कल्याण शमशान बचाओ कमेटी की गोष्ठी में पूर्व महिला आयोग सदस्य सुषमा यादव, कुंवर बहादुर आदिम, बीआर निषाद ने विचार व्यक्त किए।
आईएमए की वूमेन्स विंग का गठन
झांसी। आईएमए भवन में पहली बार वूूमेन्य डाक्टर विंग का गठन किया गया। इसमें डॉ. अनुपमा प्रकाश चेयरमैन, डॉ. प्रीति गुप्ता सचिव, डॉ. पारुल निगम संयुक्त सचिव, डॉ. जशकरन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, डॉ. आभा जैन को वाइस चेयरमेन मनोनीत किया गया। डॉ. संगीता सिंह, डॉ. अरुणा मिसुरिया, डॉ. मृदुला कल्यान, डॉ. पद्मा गुलाटी, डॉ. रितु जैन, डॉ. उर्वशी चंद्रा, डॉ. छवि सहगल, डॉ. स्वाति अग्रवाल, डॉ. सुमन पचौरिया, डॉ. दीपाली खुराना, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. आराधना कनकने को कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ डीएम की धर्मपत्नी वर्षा वामसी और एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतारिया ने दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. अनु निगम, डॉ. आरआर सिंह, डा. रमेश चंद्रा, डॉ. सतीश अस्थाना मौजूद रहे।