फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से निपटाई जाएंगी पंचायत चुनाव आरक्षण संबंधी आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर आईं आपत्तियां निपटाने का काम बुधवार से आरंभ होगा। जनपद में सर्वाधिक आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के आरक्षण को लेकर आई हैं। तीन सदस्यीय कमेटी आरक्षण संबंधी आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

जनपद एवं ब्लॉकवार सूचियों का अंतिम प्रकाशन 13 और 14 मार्च को होगा। 15 मार्च तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी करनी है। तयशुदा प्रक्रिया के अनुसार मंगलवार को आपत्तियां एकत्रित करने का काम शुरू हुआ। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति इनका निस्तारण करेगी। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
जनपद में 496 ग्राम पंचायत, 6170 ग्राम पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है। कुल 496 ग्राम पंचायतों में 165 सीटें सामान्य, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला की 43, अनुसूचित जाति 77, पिछड़ा वर्ग महिला 47, पिछड़ा वर्ग 86 एवं महिला वर्ग को 76 सीटें आवंटित हुई हैं। चक्रानुक्रम के अनुसार वर्ष 1995-2015 के बीच जिस वर्ग को सीट अब तक आवंटित नहीं हुई, उसे प्राथमिकता के आधार पर आरक्षित कर दी गई। आपत्ति जताने वालों ने आबादी के आधार पर सर्वाधिक आपत्तियां जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें