फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे में जो रिपोर्ट नहीं आ सकी मंत्री ने झाड़ा तो दो मिनट में आ गई

विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से अपने मृत पिता के शव दिलाने की हाथ जोड़कर गुहार लगाता रूपसि?
विज्ञापन
झांसी। इमरजेंसी में एक युवक मंत्री सुरेश खन्ना से दस घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पिता का शव और जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की शिकायत करते हुए फफक पड़ा। युवक ने आरोप लगाया कि पिता के शव को बर्फ की सिल्ली पर भी नहीं रखा गया है। उल्टा कहा गया कि बर्फ खुद ले आओ। जब वह बर्फ ले आए तो तीन-चार घंटे हो गए हैं, उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताते हुए फटकार लगाई तो दो मिनट में जांच रिपोर्ट आ गई और एंबुलेंस से शव भी भिजवाया गया।
विज्ञापन

मोंठ के पास स्थित नंदसिया गांव निवासी रूप सिंह अपने पिता श्रीराम को शुक्रवार की सुबह तीन बजे मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उनकी मौत हो चुकी है। इस पर उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। साथ ही कोरोना वायरस की जांच का सैंपल लिया गया। इमरजेंसी में निरीक्षण के दौरान रूप सिंह मंत्री को देखते ही फफक पड़ा। रूप सिंह ने आरोप लगाया कि दस घंटे बाद भी उनके पिता की कोविड जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। यही नहीं, इतनी गर्मी में उसके पिता का शव पोस्टमार्टम हाउस में बर्फ तक में नहीं रखा गया। उससे ही बर्फ मंगवाई। इसके बाद जब उसने चाबी मांगी तो भी नहीं दी। उसने आरोप लगाया कि बर्फ लाए हुए तीन-चार घंटे बीत जाने के बाद भी उसके पिता जमीन पर ही पड़े हुए हैं। यह सुनते ही मंत्री बिफर गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई तो दो मिनट में जांच रिपोर्ट आ गई। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आई है। यही नहीं, मंत्री ने शव को एंबुलेंस से भिजवाने के निर्देश दिए। इस पर युवक ने मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें