फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारीछा बांध के निकट मिला सिविल इंजीनियर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नोटघाट पुल से बेतवा नदी में छलांग लगाने वाले सिविल इंजीनियर का शव सोमवार की शाम पारीछा बांध के निकट पानी में मिल गया। उनका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट शांति भवन के पास रहने वाले घनश्याम अहिरवार (62) मुरैना के सबलगढ़ में बन रहे पुल पर सिविल इंजीनियर का काम कर रहे थे। रविवार की शाम वे मोटर साइकिल से मुरैना से झांसी आए और यहां से वे नोटघाट पुल पर पहुंच गए। यहां पर कुछ देर खड़े रहने के बाद उन्होंने पत्नी को मोबाइल पर कॉल करके बताया कि वे परेशान हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं। उन्होंने कॉल काटा और मोटर साइकिल खड़ी करने के बाद बेतवा नहर में छलांग लगा दी
थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोर उनकी तलाश नहीं कर सके थे। परिजन परेशान थे। उनके बेटे दीपक, पुष्पेंद्र, लकी और अभय लगातार रिश्तेदारों के साथ उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार की शाम उनका शव पारीछा बांध के निकट पानी में एक किनारे पर मिला। सूचना पर पारीछा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें