फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीवीओ को फटकार, महिला पॉलिटेक्निक में कम प्रवेश पर मंत्री खफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिला पॉलिटेक्निक में कम प्रवेश पर नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए विभागीय कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। कृत्रिम गर्भाधान में कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा।

मंत्री ने पशुओं के टीकाकरण और मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना की प्रगति में भी सुधार लाने के लिए कहा। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को निर्देश दिए कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के तहत लाभार्थियों को चिह्नित करने के लिए लगाए जा रहे शिविर में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें। वीरांगना झलकारीबाई महिला पॉलिटेक्निक में 403 सीटों के सापेक्ष 220 अभ्यर्थियों के प्रवेश पर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार कर इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, फैशन डिजाइनिंग समेत अन्य विषयों को शत-प्रतिशत प्रवेश कराया जाए।
विज्ञापन




आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 476531 लाभार्थियों के इलाज पर संतोष जताया। मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत एमआरआई मशीन को जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी। डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद में परिषदीय विद्यालय के बच्चों के आधार सीडिंग का काम पूरा हो चुका है। बैठक में मेयर बिहारी लाल आर्य, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीडीओ जुनैद अहमद, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पशुओं का टीकाकरण, कैंसर मरीजों के इलाज का भी मुद्दा उठा

बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा ने पशुपालन विभाग की ओर से किए जा रहे योजनांतर्गत कार्यों पर नाराजगी जताई। टीकाकरण में लापरवाही बरतने की शिकायत की। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान में कालाबाजारी की भी जानकारी दी। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों के लिए सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने विधायक निधि से धनराशि देने के लिए कहा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बार-बार ग्वालियर न जाना पड़े। उन्होंने ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग की। बिजली कटौती का भी मुद्दा उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने अवैध खनन को लेकर कुकरगांव की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने की जानकारी दी। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें