फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांट का दफ्तर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चार साल से टैक्स की अदायगी न करने पर शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम एक क्रशर प्लांट पर पहुंची। प्लांट पर संचालक के न मिलने पर उसके दफ्तर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरामछिया स्थित क्रशर प्लांट न्यू इंडियन ग्रेनाइट की ओर से पिछले चार साल से वाणिज्य कर विभाग को टैक्स अदा नहीं किया गया है। जबकि, इससे पहले क्रशर प्लांट की ओर से सालाना छह करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्शाया गया था। इस पर शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम असिस्टेंट कमिश्नर संतोष तिवारी की अगुवाई में जांच के लिए प्लांट पर पहुंची। वहां क्रशर संचालक मौजूद नहीं थे, जिससे विभागीय टीम खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रपत्रों की जांच नहीं कर पाई। इस पर विभागीय टीम ने संचालक के दफ्तर पर सील जड़ दी, जो संचालक की मौजूदगी में खोली जाएगी। इसके बाद दफ्तर में मौजूद प्रपत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें