फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस होने पर छह माह की जेल, आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी दिलीप सिंह ने चेक बाउंस होने के एक मामले में अभियुक्त को छह माह के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा आठ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

हंसारी निवासी राममिलन ने 29 मई 2018 को हंसारी गिर्द निवासी मुकेश कुमार कुशवाहा को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। जिसके एवज में मुकेश कुमार ने राममिलन को पांच लाख रुपये का चेक दिया था। तय अवधि पूरी होने पर राममिलन ने चेक बैंक में लगाया, जो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गया। नोटिस भेजने के बाद भी चेक की राशि अदा नहीं की गई। इस पर मुकेश कुमार कुशवाहा की ओर से अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त मुकेश कुमार कुशवाहा को छह माह के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा आठ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की धनराशि में से पांच लाख रुपये परिवादी को बतौर प्रतिकर प्रदान करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें