फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहुत मशक्कत के बाद ट्रेनों में सवार हो सके यात्री
विज्ञापन




- व्यवस्था संभालने के लिए स्टेशन पहुंचे एसडीएम, सीओ समेत पुलिस बल

- रात की ट्रेनों के लिए बिके 20 हजार टिकट



संवाद न्यूज एजेंसी



मऊरानीपुर। मंगलवार को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालु ट्रेन में सवार होना चाहते थे, लेकिन झांसी से आ रही अधिकतर ट्रेनों में कोचों के दरवाजे बंद होने से श्रद्धालु परेशान होते रहे। जीआरपी भी श्रद्धालुओं को ट्रेनों में सवार नहीं करा पा रही थी। श्रद्धालुओं की मदद के लिए उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह, ट्रैफिक पुलिस ने स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों के कोच के दरवाजे खुलवाए और श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में सवार कराया।

मंगलवार को मऊरानीपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस एवं चार मेला स्पेशल ट्रेनों में सवार होकर श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। प्रत्येक श्रद्धालु को ट्रेन में सवार होने की जल्दी थी। ट्रेन आते ही लोग उसमें सवार होने के लिए मशक्कत करते नजर आए। भारी भीड़ के कारण लोग ट्रेनों में बड़ी मुश्किल से सवार हो पा रहे थे। किसी का सामान गिर रहा थो तो कोई चोटिल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों की शिकायत रही कि कुंभ में जाने के लिए पहले तो पर्याप्त ट्रेनें नहीं हैं और जो ट्रेनें हैं वो अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं। ट्रेनें कई-कई घंटे तक देरी से आ रहीं हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि कुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं और प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं। स्टेशन मास्टर आरजी साहू ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए रात की ट्रेनों के लिए 20 हजार टिकट की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें