फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंगरा में स्कूल के पास दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




- वीडियो वायरल, लोग बोले-कई कुत्तों को बनाया शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी



बंगरा। मगरवारा मार्ग पर सड़क किनारे स्कूल के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तेंदुआ दिखाई पड़ा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। कई कुत्तों को शिकार बना चुके हैं। स्कूल के पास दिखाई देने से बच्चों पर खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


दिनेश कुशवाहा, कपिल, आशीष व ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुओं को देखे जाने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। वन विभाग ने अभी इस पर ध्यान नहीं दिया है। वहीं बंगरा के चौकी प्रभारी ने बताया कि उनको मौखिक रूप से इसकी सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इसकी सूचना वन विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें