फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फसल का किसानों को दिया गया 35 करोड़ मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब फसल का किसानों को दिया गया 35 करोड़ मुआवजा
विज्ञापन

झांसी। बारिश से खराब हुई खरीफ फसल की मुआवजा राशि का वितरण जारी है। जिले के अब तक एक लाख चार हजार किसानों को 35 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

अगस्त की शुरुआत में जिले में दो दिनों तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी। इसके बाद भी बारिश का क्रम लगातार बना रहा था। मौसम के इस रुख ने किसानों पर जमकर कहर बरसाया था। मूंग, उड़द, मूंगफली व तिल की फसल को खासा नुकसान पहुंचा था। नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। लघु, सीमांत व वृहद किसानों को न्यूनतम एक हजार और अधिकतम 13,500 रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। अब तक एक लाख चार हजार किसानों को 35 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। ये राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। तहसीलों से मिल रहीं रिपोर्ट के अनुसार किसानों का ब्योरा फीड कर उन्हें रकम उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें