झांसी। रविवार को थाना सीपरी बाजार इलाके में प्रियंका (24) ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह आंख खुलने पर पत्नी को फांसी पर झूलता देख पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।
थाना सीपरी बाजार स्थित नालगंज निवासी अभिजीत श्रीवास्तव पेशे से एमआर हैं। रविवार तड़के उनकी पत्नी प्रियंका ने छत पर लगे कुंदेे के सहारे दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। सुबह पति की आंख खुली और पत्नी को फांसी पर लटका देख वह घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीपरी पुलिस ने फंदे से उतारकर शव को कब्जे मेें लिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच अनबन के चलते पत्नी ने फांसी ली। बताया गया है कि पांच साल पहले दोेनों की शादी हुई थी। मृतका देहरादून की रहने वाली बताई गई है।