फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट करने में पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे सिविल कोर्ट से सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला नेतानगर निवासी वकील सरफराज बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में इकरार, खलील, जलीस, दानिश, मो. अहमद निवासी सुल्तानपुर पट्टी ने अदालत में पैरवी करने को लेकर गालीगलौज कर लात घुसों से पीटकर घायल कर दिया और धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी सरफराज का बैग भी छीनकर ले गए। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि उक्त पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इधर, देर शाम आरोपी इकरार और जलीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें