फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के दो हमलावर गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
two arrest, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री रवींद्र शुक्ल पर तेजाब फेंकने वालेदो नामजद आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापे मारे। वहीं, विवेचक ने पूर्व मंत्री के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई पार्क सिविल लाइन निवासी रवींद्र शुक्ल ने दीक्षित बाग में एक प्लाट खरीदा था, जिस पर राजू पटैरिया अपना दावा करने लगा।  पूर्व मंत्री के अनुसार हाईकोर्ट से मुकदमा जीतने के तीन माह बाद बृहस्पतिवार को वह प्लाट पर निर्माण प्रारंभ कराने गए। शाम करीब चार बजे वह अपने पुत्र निशांत, गनर महिपत सिंह, चालक अजय सिंह परमार, विवेक यादव, व नितिन वाजपेयी, राजेश भट्ट के साथ प्लाट से उठकर जाने लगे, तभी कोतवाली थानांतर्गत पानी वाली धर्मशाला निवासी राजू पटैरिया, बबलू पटैरिया, राजू कमरया, आकाश पटैरिया व राजू कमरया के दो नौकर आ गए तथा गाली-गलौज करने बाद में आरोपियों ने निकट आकर पूर्व मंत्री पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेलने का प्रयास किया। गनर ने हाथ मार दिया, जिससे बोतल छिटक गई। बोतल से निकले तेजाब से पूर्व मंत्री के दाहिने पैर का घुटना व अन्य लोग झुलस गए। भागते समय हमलावरों ने टकसाल रोड पर खड़ी स्कार्पियो के कांच भी क्षतिग्रस्त कर दिए।

इस प्रकरण में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को राजू पटैरिया व बबलू पटैरिया को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया। फरार आकाश पटैरिया, राजू कमरया व राजू कमरया के दो नौकरोें की तलाश में पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापे मारे मगर कोई सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं, विवेचक ने पूर्व मंत्री के घर पर जाकर बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें