भाजपाई की हत्या के दो आरोपी और गिरफ्तार
- फोटो : demo
चुनावी रंजिश में ग्राम पालर में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि, पांच अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालर में मतगणना के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुनीश चंचोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट दस लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी। इनमें से तीन आरोपी भीम सिंह यादव, बल बहादुर यादव और सुंदरलाल परिहार को पुलिस ने 15 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को मुख्य आरोपी बहादुर यादव तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी सुधीर यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गोरामछिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।