फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाश पकड़े

Thu, 07 Sep 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
thief jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, सूटकेस और एक तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजा भइया, संजय सिंह, अनुराग अवस्थी समेत अन्य जवान रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म सात पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ललितपुर के आजादपुरा निवासी काशीराम, जाखलौन निवासी चंद्रभान अहिरवार और बरौनी के निपनिया निवासी श्रवण बताए। तलाशी में काशीराम के पास से एक मोबाइल, जो उसने छह महीने पहले एक ट्रेन यात्री का चुराया था बरामद किया गया। चंद्रभान के पास से एक मोबाइल और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मोबाइल के संबंध में जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज है। श्रवण कुमार के पास से एक ट्राली बैग, कान की बाली बरामद किए गए, जो उसने अप्रैल महीने में लश्कर एक्सप्रेस से एक यात्री के चोरी किए थे। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कॉलोनी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, बबीना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम उदगुवा निवासी मयंक नायक कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती में किराए के मकान से रहता था। वह ऑटो चलाता था। बुधवार की सुबह उसका शव पाल कॉलोनी के निकट पटरियों के निकट पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। पुलिस को मयंक के कपड़ों से आधार कार्ड और मोबाइल मिला, जिसकी मदद से उसकी शिनाख्त संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इधर, बबीना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग निवासी सुरेश कुमार प्रजापति (50) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें