फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर महिला को हाईवे पर फेंका

Thu, 07 Sep 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर घर से बुलाई महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। आरोपी पीड़ित को हाईवे पर मवी कलंा के पास फेंककर भाग गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एसपी डी प्रदीप कुमार ने पीड़ित से वारदात की जानकारी ली। प्राथमिक जांच में पुलिस ने घटना को संदेहास्पद बताया। बुधवार को सुबह के समय एक महिला हाईवे पर मवी कलां के निकट पड़ी मिली। अर्द्धबेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

होश आने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में शिफ्ट कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया वह  अमरोहा की रहने वाली है। उसका निकाह नौ साल पूर्व मुरादाबाद के एक युवक के साथ हुआ ।
विज्ञापन


उसके दो बच्चे हैं। करीब दो साल पहले बीमारी के कारण पति की मौत हो गई । बच्चों का पालन पोषण करने के लिए उसको रोजगार की जरूरत है, वह नौकरी की तलाश में मंगलवार को बिजनौर में आई ।

वहां  उसे दूसरे समुदाय की एक युवती मिली और अपने मकान में ले गई। उसने अपने भाई के माध्यम से नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। आरोपी युवती का भाई उसे नौकरी दिलवाने के बहाने शाम के समय कार में लेकर चल दिया। उसको रात में सड़कों पर घूमाता रहा।

जानकारी करने पर उसके साथ आरोपी युवक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसको बीयर और कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ पिलाया। रोड किनारे कार में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में रात में ही चलती कार से फेंककर भाग गया। 

राहगीरों की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस ने पहुंचकर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, रेप का मामला लखनऊ तक गूंजा। पुलिस अफसरों ने एसपी से जानकारी मांगी। एसपी डी प्रदीप कुमार, एएसपी अजय कुमार सिंह, सीओ दिलीप सिंह सीएचसी पहुंचे और पीड़ित से जानकारी जुटाई।

सीओ ने कहा प्रकरण की जांच की जा रही है, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उधर, अभी तक पीड़ित के परिवार का कोई सदस्य बागपत नहीं पहुंचा है। वार्ड के बाहर पुलिस तैनात कर दी । आरोपी के परिवार का सदस्य यूपी पुलिस में ही कार्यरत है। 

मुकदमा दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस 
पीड़ित की तहरीर पर बिजनौर निवासी आरोपी विपुल उर्फ विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस उसके बताए गए ठिकानों पर पहुंच गई है।  

महिला डॉक्टर से लव, सेक्स और धोखा  
बागपत। मुरादाबाद जनपद की युवती बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंची। उसने पुलिस को मौखिक बताया वह डॉक्टर है। वह बागपत में प्रैक्टिस करती थी। एक युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया । उसको शादी करने का भरोसा दिया। उसको पत्नी के रूप में रखा। बाद में उससे शादी करने से इंकार कर दिया। अब उसको आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें