फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों के ताले तोड़ कर हजारों की संपत्ति चोरी

Sun, 28 Feb 2016 01:16 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अलग अलग स्थानों से बदमाश दो मकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थानांतर्गत पुराना रायगंज में रहने वाली संध्या कटियार पत्नी मनोज कटियार ने बताया कि उसके पति एलआईसी में जिले के बाहर कार्यरत हैं। घर पर वह अकेली रहती हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व वह नजदीक स्थित मायके चली गई। शनिवार की दोपहर में लौटकर आई तो ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। सामान संभालने के बाद संध्या ने बताया कि चोर पांच हजार रुपये व आर्टीफिशियल ज्वैलरी ले गए हैं।

वहीं नवाबाद थानांतर्गत शिवाजी नगर में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति के कमरे का ताला तोड़कर बदमाश 13 हजार रुपये, दो लैपटॉप आदि चोरी कर ले गए।

सूरज कुमार साहू निवासी तुलाराम बाग थाना जाज टाउन सिविल लाइन हाल निवासी शिवाजी नगर ने बताया कि वह राज कुमार यादव के मकान में किराए पर रहता है। अज्ञात चोर उसके कमरे से 13 हजार रुपये, दो लैपटाप, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें