फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों पर तेजाब फेंका, सराय काबा में पथराव

Sun, 28 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट इलाके में सराय मियां से सटे सराय काबा में शनिवार दुपहर जानवरों पर तेजाब फेंकने की घटना से फिर माहौल बिगाड़ने नापाक कोशिश की गई। यहां विरोध पर मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव तक हो गया। 
विज्ञापन

त्वरित गति से पहुंची पुलिस ने आनन-फानन माहौल को सामान्य किया। इस दौरान भाजपा नेताओं से पुलिस के एक दरोगा की नोकझोंक तक हो गई। बाद में मुकदमा दर्ज होने पर ही मामला शांत हुआ। इधर, इस प्रकरण में वाल्मीकि समाज ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वाल्मीकि समाज के ही सराय काबा निवासी विपिन कुमार के अनुसार उसके जानवर मोहल्ले में ही घूमते हुए निकल गए थे। जिन्हें वह खोजने निकला तो उसने देखा कि पड़ोस की गली में रहने वाले नामजद आशिफ व अट्टा आदि ने तेजाब फेंककर चार जानवरों को जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन

इस पर विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में हमलावर एकत्रित होकर हथियारों सहित आ गए। इन लोगों ने पथराव किया और घरों में तोड़फोड़ तक कर दी। इसे लेकर दोनों ओर से पथराव हो गया। इस मारपीट व पथराव में विपिन आदि जख्मी हो गए। खबर पर देहली गेट के साथ-साथ कोतवाली, सासनी गेट पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच सूचना पर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधेलाल धूरी के अलावा भाजपा नेता संजीव राजा आदि भी पहुंच गए। मामला चूंकि दो पक्षों से जुड़ा था। इसलिए वहां पुलिस सख्ती बरत रही थी और भीड़ को तितर-बितर किया जा रहा था। इस पर भाजपा नेता संजीव राजा को पीछे हटाने पर वहां नोकझोंक तक हो गई। बाद में पहचान न होने का हवाला देकर मामला शांत किया गया। 
इसके बाद वाल्मीकि पक्ष के लोग एकत्रित होकर थाने आ गए। जहां काफी देर तक चली वार्ता के बार विपिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान सफाई मजदूर संघ व इलाके के लोगों ने चेतावदी दी है कि 24 घंटे में अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। एसओ के अनुसार विवाद के बाद स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें