फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गए युवा किसान का शव कुआं में मिला

Wed, 14 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह घर से मंदिर जाने के लिए निकले युवा किसान का शव शाम को संदिग्धावस्था में टाकोरी गांव के कुआं में मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुआं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

टाकोरी निवासी किसान करन सिंह यादव का कुम्हार का कुआं के पास खेत है। उनका बेटा प्रिंस (22) भी किसानी में मदद करता है। वह सुबह करीब नौ बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला। मंदिर से वह कुम्हार का कुआं के पास स्थित खेत पर चला गया। शाम होने तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच खेत के नजदीक बने कुआं में खेत पर काम करने वाले कुछ लोगों की नजर गई, जिसके अंदर युवक का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने कुआं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों ने खेत पर प्रिंस को देखा था। अब वह कैसे कुआं में गिरा, इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें